कैलिफ़ोर्निया के गणितज्ञों ने एक ऐसी अभाज्य संख्या की खोज की है
जिसमें 13 लाख अंक हैं.
अभाज्य संख्याएँ अपने अलावा केवल एक से ही विभाजित होती हैं.
कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के दल (यूसीएलए) ने लॉस एंजेलेस में ये नया नंबर 75 कंप्यूटरों को जोड़कर और अपनी अप्रयुक्त शक्ति को काम में लाकर हासिल किया.
ऐसा करके उन्होंने उस ज़बर्दस्त गणना को संपादित किया जो कि इस नए नंबर को हासिल करने और सत्यापित करने के लिए आवश्यक थी.
17वीं शताब्दी के फ़्राँसीसी गणितिज्ञ मैरीन मरज़ेन ने सबसे बड़ी अभाज्य संख्या ‘मरज़ेन’ खोजी थी. दुनिया में हज़ारों लोग अपने कंप्यूटरों को आपस में लिंक करके इससे भी बड़ी अभाज्य संख्या को खोजने में जुटे है.
मरज़ेन अभाज्य संख्या "दो की घात पी माईनस वन" के फ़ार्मूले से व्यक्त की जाती है, इसमें पी को अभाज्य संख्या रखा जाता है.
भाई, जरा लिख के बता देते वो संख्या हमें भी पता चल जाता.. और फिर हम उससे बड़ी संख्या खोजते :)
ReplyDeleteइस अविभाज्य संख्या का आकार समझ से परे है इसलिये दिमाग कुछ समझ नहीं रहा है। मै यह जानना चाहता हूँ कि इतनी बड़ी अविभाज्य संख्याओं का कोई व्यावहारिक उपयोग भी है क्या? या केवल बौद्धिक जुगली के लिये है ये सब?
ReplyDeleteKriptography me use hota h
Deleteजानकारी के लिए धन्यवाद।
ReplyDeleteअच्छी जानकारी है। लिखते रहें।
ReplyDeleteअनुनाद जी, यह कोई नियम नहीं बता सकता कि अगली अविभाज्य संख्या कौन सी होगी। यह इस संख्या को सबसे अलग बनाता है। इसका प्रयोग यदि सूचना प्रद्योगिकी में देखें तो एकान्तता की बात लाता है। इसका प्रयोग प्राइवेट और पब्लिक की में किया जाता है। ।
ReplyDeleteऐसे गणित ही ऐसा विषय है जिसमें अक्सर शोद्ध होता है पर पता नहीं होता कि उसका क्या प्रयोग है। अक्सर प्रयोग सालों बाद कभी १०० साल बाद पता चलता है
pura ans to btaya kren
ReplyDelete