Pages

Oct 20, 2010

रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी ___[सामान्य ज्ञान]-भाग २

प्रश्न: १ आवर्त सारणी में तीसरे आवर्त में कितने तत्व होते हैं?

उत्तर: आठ

प्रश्न: २ प्रत्येक क्षार की संयोजकता कितनी होती है?

उत्तर: +1

प्रश्न: ३ सीमेंट का जमकर कठोर होने का कारण क्या है?

उत्तर: जल-योजन व जल-अपघटन

प्रश्न: ४  सीमेंट के प्रयोग में बालू का क्या उपयोग होता है?

उत्तर: सीमेंट जल या नमीं का अति सुग्राही है| नमीं के कारण इसमे आंतरिक प्रतिबल उत्पन्न हो जाता है, जिससे इसमे दरार पड जाती है और इसकी क्षमता कम हो जाती है | बालू मिलाने से सीमेंट में आंतरिक प्रतिबल नहीं उत्पन्न होता है, जिससे सीमेंट में दरार नहीं पड़ती |

प्रश्न: ५ काँच क्या है?

उत्तर: काँच अक्रिस्टलीय ठोस के रूप में एक अतिशीतित (supercooled) द्रव है , इसीलिए काँच की कोई क्रिस्टलीय सरंचना नहीं होती और न ही इसका कोई निश्चित गलनांक होता है | इसका संघटन परिवर्तनीय है |

aR2O.bMO.6SiO2break-glass

जहाँ R = एक-संयोजक क्षार धातु; जैसे – Na, K आदि | 

M = द्वि- संयोजक क्षार धातु; जैसे – Ca, Pb आदि |

a तथा b अणुओं की संख्या

प्रश्न: ६  काँच को नींबू सा पीला रंग प्रदान करने के लिए कौन सा पदार्थ उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर: कैडमियम सल्फाईड

प्रश्न:७ कौन सी गैस (कोई एक उदहारण दीजिए) को जल के ऊपर इकट्ठा नहीं किया जा सकता ?

उत्तर: SO3

प्रश्न: ८ शुष्क बर्फ क्या होती है ?

उत्तर: ठोस कार्बन-डाई-आक्साईड

प्रश्न: ९ दियासलाई की तीलियों में जलने वाला पदार्थ क्या होता है ?

उत्तर: K2Cr2O7 + S + P

9 comments: