सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग 3

Oct 26, 2010

प्रश्न २१ नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?

उ० कार्निया का

प्रश्न २२ गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ?

उ० आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण

प्रश्न २३ बीज रहित बिना निषेचन के फल के विकास को क्या कहते हैं?

उ० पारथीनोकार्पी

प्रश्न २४ आर्द्रता(Humidity) क्या है ?

उ० जलवाष्प अंश की माप

प्रश्न २५ बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से क्यों ढका जाता है ?

उ० इसको बाहरी ताप से अलग करने के लिए

प्रश्न २६ लालटेन से मिटटी का तेल बत्ती के सहारे ऊपर चढ जाता है ..इसका कारण बताईये |

उ० मिटटी के तेल का तल तनाव

प्रश्न २७ साबुन से कपडे साफ़ हो जाते हैं ..इसका कारण ?

उ० साबुन द्वारा विलयन का पृष्ठ (तल ) तनाव* कम कर देना

*पृष्ठ (तल) तनाव (Surface tension) किसी द्रव के सतह या पृष्ट का एक विशिष्ट गुण है। इसी गुण के कारण किसी द्रव की सतह किसी दूसरी सतह की तर्फ आकर्षित होती है (जैसे किसी द्रव के दूसरे भाग की तरफ)। पृष्ट तनाव के कारण ही पारे की बूँद एक गोलकार रूप धारण कर लेती है न कि अन्य कोई रूप (जैसे घनाकार)।

प्रश्न २८ मच्छर पानी के तल पर बिना डूबे हुए बैठा रहता है ...इसका कारण बताईये ?

उ० तल-तनाव के कारण पानी के तल का खिंचाव युक्त रबर की झिल्ली की भांति व्यवहार     I12-20-surfacetension

तभी तो मिटटी के तेल को छिड़क देने से पानी का तल-तनाव कम हो जाता है, जिसके कारण द्रव की खिंचाव युक्त झिल्ली मच्छर के भार को सहन नहीं कर पाती, जिससे मच्छर पानी के तल पर नहीं बैठ पाता |

प्रश्न २९ जब दीवार के पीछे से तुम्हें तुम्हारा मित्र आवाज देता है तो तुम उसकी आवाज पहचान लेते हो ...कैसे ?

उ० उसकी ध्वनि में एक निश्चित गुणता (Quality) होती है

प्रश्न ३० अगर चन्द्रतल पर कोई भीषण विस्फोट किया जाये, तो क्या प्रथ्वी पर उसकी आवाज सुनी जा सकती है?

उ० नहीं, क्योंकि ध्वनि का संचरण निर्वात व्योम (Space) में संभव नहीं है

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग 2

Oct 25, 2010

प्रश्न ११ पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाये भी दूर तक उड़ता रहता है , इसका कारण क्या है?

उ० उसकी गति में संवेग होता है

प्रश्न १२ सड़क मोड़ पर एक तरफ कुछ ऊंची बनायीं जाती है, क्यों?

उ० अभिकेन्द्र बल प्राप्त करने के लिए

प्रश्न १३ एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है , लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?

उ० कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

प्रश्न १४ एक वाच ग्लास में आयोडीन का विलयन रखा हुआ है, इसके अंदर आलू का टुकड़ा काटकर रख दिया गया है. आलू के टुकड़े की सतह का रंग कैसा हो जायेगा ?

उ० नीला

स्पस्टीकरण: आलू की टुकड़े को काटने पर उसकी सतह पर उपस्थित स्टार्च आयोडीन के विलयन से मिलकर नीला रंग उत्पन्न करता है |

प्रश्न १५ पित्त किससे निकलता है?liver

उ० यकृत से        

प्रश्न १६ होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ?

उ० हनीमैन

प्रश्न १७ विटामिन्स की खोज किसने की ?

उ० फंक ने

प्रश्न १८ डी.एन.ए. (D.N.A.) के सामान्य तत्व कौन कौन से हैं?

उ० नाईट्रोजीनस बेस, फास्फेट एवं शुगर

प्रश्न १९ किसी स्वच्छ तालाब का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना की वास्तव में गहरा होता है, क्यों ?

उ० विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रकाश की किरण के आवर्तन के कारण होता है |

प्रश्न २० मनुष्य में हीमोग्लोबिन के अणु से आक्सीजन के कितने अणु बंध सकते हैं?

उ० चार

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग १

Oct 23, 2010

प्रश्न: १ भारहीनता की स्थिति कब होती है ?

उ० प्रभावी गुरुत्वाकर्षण शून्य होने पर

प्रश्न २ बर्फ पानी पर क्यों तैरती रहती है?

उ० बर्फ का आपेक्षिक घनत्व पानी के आपेक्षिक घनत्व से कम होता है

प्रश्न ३ परखनली शिशु (Test Tube Baby) उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था ?

उ० राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने

प्रश्न ४ निर्जलीकरण (Dehydration) में बच्चे के शरीर में साधारणतः किसकी कमी हो जाती है?

उ० पोटैसियम क्लोराईड acupressure

प्रश्न ५ एक्यूपंचर विधि* का आविष्कार कहाँ हुआ था ? 

उ० चीन में

* यदि शारीर के रोगग्रस्त भाग में सुई प्रविष्ट की जाती है, तो किसी पीड़ा का अनुभव नहीं होता है, एक्यूपंचर इसी प्रक्रिया पर आधारित है |

प्रश्न ६ अँधेरे कमरे में वस्तु क्यों नहीं दिखाई देती है?

उ० वास्तु से टकरा कर प्रकाश का परावर्तन नहीं हो पाता है

प्रश्न ७ सिस्मोग्राम द्वारा किसका अध्ययन किया जाता है ?

उ० भूकम्प

प्रश्न ८ चुम्बकीय उत्तर कहाँ पर स्थित है?

उ० ग्रीनलैंड के उत्तरी किनारे पर आर्कटिक महासागर में

प्रश्न ९ समुद्र में ज्वार-भाटा कब आता है?

उ० अमावस्या, पूर्णिमा को

प्रश्न १० सेकण्ड पेंडुलम का दोलन काल कितना होता है?

उ० २ सेकण्ड

दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली कुछ वस्तुओ के रासायनिक और व्यापारिक नाम तथा सूत्र :

Oct 22, 2010

व्यापारिक नाम

रासायनिक नाम

रासायनिक सूत्र

चाक

कैल्सियम कार्बोनेट

CaCO3

सुहागा

बोरेक्स

Na2B4O7.10H2O

फिटकरी

पोटैसियम एलुमिनियम सल्फेट

K2SO4Al2(SO4)3.24H2O

जिप्सम

कैल्सियम सल्फेट

CaSO4.2H2O

नीला थोथा

कॉपर सल्फेट

CuSO4

हरा कसीस

फैरिक सल्फेट

Fe2(SO4)3

शुष्क बर्फ

ठोस कार्बन-डाई-आक्साईड

CO2

कास्टिक पोटाश

पोटेशियम हाईड्राक्साईड

KOH

स्प्रिट

मैथिल एल्कोहल

CH3OH

एल्कोहल

एथिल एल्कोहल

C2H5OH

खाने का सोडा

सोडियम बाईकार्बोनेट

NaHCO3

धोने का सोडा

सोडियम कार्बोनेट

Na2CO3

शोरा

पोटैसियम नाइट्रेट

KNO3

बुझा चूना

कैल्सियम हाईड्राक्साईड

Ca(OH)2

लाफिंग गैस

नाइट्रस आक्साईड

N2O

लाल दवा

पोटैसियम परमैगनेट

KMnO4

चूना

कैल्सियम आक्साईड

CaO

लाल सिंदूर

लैड परआक्साईड

Pb3O4

नौसादर

अमोनियम क्लोराईड

NH4Cl

टी.एन.टी.

ट्राई नाईट्रो टालीन

C6H2CH3(NO2)3

मंड

स्टार्च

C6H10O5

अंगूर का सत

ग्लूकोज

C6H12O6

सिरका

एसिटिक एसिड का तनु घोल

CH3COOH

स्लेट

सिलिका एलुमिनियम आक्साईड

Al2O32SiO2.2H2O

   

   

रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी ___[सामान्य ज्ञान]-भाग 3

Oct 21, 2010

प्रश्न: 1 विज्ञापनों में प्रयुक्त रंगीन विसर्जन नलियों में कौन सी गैस प्रयोग में लायी जाती है ?

उत्तर: Ne

प्रश्न: 2 मनुष्य के जिगर व मांसपेशियों में संचित ग्लाइकोजेन क्या है?

उत्तर: बहुशर्करा

प्रश्न: 3 शुद्ध जल में ठोस पोटेशियम सायनाइड मिलाने से pH में कैसा परिवर्तन होगा ?

उत्तर: pH में कोई परिवर्तन नहीं होता है

प्रश्न: 4 अग्निशमन यंत्र में एक बोतल में रखे सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ निम्नलिखित में से और क्या रखा जाता है ?Fire-Extinguisher

a) सोडियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन 

b)कैल्सियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन

c) सोडियम बाईकार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन

d)बेरियम कार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन

उत्तर: सोडियम बाईकार्बोनेट का शक्तिशाली विलयन

 

अंत में आवर्त सारणी के तत्वों को याद करने का एक सरल तरीका(साभार: दीप कुमार शर्मा,प्राध्यापक,जकीय फतह उमावि,उदयपुर )

हालीना ने कहा रूबी सजी फिरे से, हाइड्रोजन, लिथियम, सोडियम, पोटेशियम, रूबीडियम, सिजियम एवं फ्रांसियम

वहीं बेटा, मांगे, कन्या, सुंदर, बाप रोए से बैरिलियम, मैगि*शियम, कैल्शियम, स्ट्रोंगशियम, बेरियम, रेडियम

विवेक जी की तरफ से आवर्त सारणी का दूसरा कॉलम याद करने का तरीका “ भीख माँग कर शरम बेच रहे”

Neeraj Rohilla की तरफ से एक और तरीका बताता चलूँ:

लिकबा (Li K Ba) सरका (Sr Ca), नामगल (Na Mg Al), मनजिनकफ़ी (Mn Zn Ca Fe)

रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी ___[सामान्य ज्ञान]-भाग २

Oct 20, 2010

प्रश्न: १ आवर्त सारणी में तीसरे आवर्त में कितने तत्व होते हैं?

उत्तर: आठ

प्रश्न: २ प्रत्येक क्षार की संयोजकता कितनी होती है?

उत्तर: +1

प्रश्न: ३ सीमेंट का जमकर कठोर होने का कारण क्या है?

उत्तर: जल-योजन व जल-अपघटन

प्रश्न: ४  सीमेंट के प्रयोग में बालू का क्या उपयोग होता है?

उत्तर: सीमेंट जल या नमीं का अति सुग्राही है| नमीं के कारण इसमे आंतरिक प्रतिबल उत्पन्न हो जाता है, जिससे इसमे दरार पड जाती है और इसकी क्षमता कम हो जाती है | बालू मिलाने से सीमेंट में आंतरिक प्रतिबल नहीं उत्पन्न होता है, जिससे सीमेंट में दरार नहीं पड़ती |

प्रश्न: ५ काँच क्या है?

उत्तर: काँच अक्रिस्टलीय ठोस के रूप में एक अतिशीतित (supercooled) द्रव है , इसीलिए काँच की कोई क्रिस्टलीय सरंचना नहीं होती और न ही इसका कोई निश्चित गलनांक होता है | इसका संघटन परिवर्तनीय है |

aR2O.bMO.6SiO2break-glass

जहाँ R = एक-संयोजक क्षार धातु; जैसे – Na, K आदि | 

M = द्वि- संयोजक क्षार धातु; जैसे – Ca, Pb आदि |

a तथा b अणुओं की संख्या

प्रश्न: ६  काँच को नींबू सा पीला रंग प्रदान करने के लिए कौन सा पदार्थ उपयोग में लाया जाता है ?

उत्तर: कैडमियम सल्फाईड

प्रश्न:७ कौन सी गैस (कोई एक उदहारण दीजिए) को जल के ऊपर इकट्ठा नहीं किया जा सकता ?

उत्तर: SO3

प्रश्न: ८ शुष्क बर्फ क्या होती है ?

उत्तर: ठोस कार्बन-डाई-आक्साईड

प्रश्न: ९ दियासलाई की तीलियों में जलने वाला पदार्थ क्या होता है ?

उत्तर: K2Cr2O7 + S + P

रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी ___[सामान्य ज्ञान]-भाग १

Oct 19, 2010

प्रश्न:१ लैम्पों में प्रकाश उत्पन्न करने के काम में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?

उत्तर: ऐसीटलीन

प्रश्न:२ कच्चे फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?

उत्तर: ऐथिलीन

प्रश्न:३ ऊनी कपड़ों की शुष्क धुलाई(Dry Cleaning) में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है?

उत्तर: बैंजीन

प्रश्न: ४ किस किसी परमाणु के रासायनिक गुण निम्न किस पर निर्भर करते हैं :

a) संयोजकता पर

b) परमाणु भार पर

c) समस्थानिकों की संख्या पर

d) परमाणु क्रमांक पर

उत्तर: d) परमाणु क्रमांक परGeigerCounter

प्रश्न: 5 आयु निर्धारण में कार्बन के किस समस्थानिक का उपयोग करते हैं ?

उत्तर: C14 

प्रश्न: 6 नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का उपयोग का किस रूप में किया जाता है?

उत्तर: न्यूट्रान मंदक के रूप में

प्रश्न: 7 सूर्य के उच्च ताप का कारण क्या है?

उत्तर: हाईड्रोजन का नाभिकीय संलयन

राजस्थान का नामकरण किसने किया था?__सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Oct 17, 2010

प्रश्न 1 किस देश में महिलायों में जीवन प्रत्याशा सबसे ज्यादा है?

उ० जापान

प्रश्न 2 वर्ष 2010 के रमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?

उ० ए. एच.एम . नोमन, क्रिस्टोफर बरनिडो, फू क्विपिंग

प्रश्न 3 राजस्थान का नामकरण किसने किया था? James_Tod

उ० कर्नल जेम्स टाड

प्रश्न 4 राजस्थान के ‘मेवाड़’ क्षेत्र में कौन कौन से जिले/तहसील आते हैं ?

उ० उदयपुर, पूर्वी राजसमंद,चित्तोड एवं पश्चिमी भीलवाड़ा के पहाड़ी व उच्च भाग

प्रश्न 5 भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है?

उ० चैत्र

प्रश्न 6 भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कौन सा है?

उ० कोलकाता

प्रश्न 7 इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच वर्तमान हिंसा का कारण क्या है?

उ० इजरायल द्वारा 1967 के युद्ध में कब्ज़ा की हुई भूमि को फिलिस्तीनियों को न लौटाना

प्रश्न 8 काम के बदले अनाज कार्यक्रम कब से शुरू हुआ था ?

उ० 14 नबम्बर, 2004

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना

विश्व की सबसे लंबी घड़ी कहाँ पर है ? __सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Oct 6, 2010

प्रश्न :१ विश्व की सबसे लंबी घड़ी कहाँ पर है ?    SAUDI-CLOCK-II

उत्तर: Atop Abraj Al-Bail towers, Macca,Saudi

प्रश्न: २ अभी हाल ही में सामजिक नेटवर्क साईट ऑरकुट.कॉम, ट्विटर, और फेसबुक पर वायरस (वोर्म) हमले हुए थे ..उस वोर्म का नाम क्या था ?

उत्तर: Bom Sabado

प्रश्न: ३ इन दिनों दिल्ली में जो कामनवेल्थ गेम खेले जा रहे हैं, उसमे कुल कितने पदक दिए जाने हैं ?

उत्तर: 829 पदक'

प्रश्न: 4 पाकिस्तान के पूर्व सैनिक शाशक जनरल परवेज मुशर्रफ ने अभी एक नयी पार्टी बनायीं है . उसका नाम क्या है?

उत्तर: All-Pakistan Muslim League (APML)

प्रश्न: 5 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आधार (UID)” महाराष्ट्र के एक गांव से शुरू की गयी है | इसके बारे में संक्षेप में जानकारी दीजिए |

उत्तर :village: Tembhali
          district: Nandanbar
          Name: Rajana Sonawane
          UID:   782474317884

apna blog