दूध में मिलावट की जांच कैसे करें

Jan 17, 2011

स्वास्थ्य के लिए सबसे पहले सलाह दी जाती है, वो होती है “दूध” सेवन की | इसे सर्वोत्तम माना गया है |दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है।

पर ….शहरी क्षेत्रों में आपको शुद्ध दूध मिलना तो मुश्किल ही है | वहीँ मिलावटी दूध उतना ही स्वाथ्य के लिए नुकसान देय हो सकता है |

कैसे पता करें ..उसमे मिलावट ?

 

दूध में सामान्यतः पानी, सप्रेटा,स्टार्च की मिलावट हो सकती है | दूध की शुद्धता लैक्टोमीटर(Lactometer) से मापी जाती है | इसकी रीडिंग 28 से 32 होनी चाहिए |  अगर ये रीडिंग 28 से नीचे जाती है तो पानी की मिलावट शर्तियाँ है |

TESTING-MILK

 

आजकल, लेकिन मिलावट-कर्ता रीडिंग बढाने के लिए यूरिया, चीनी, स्टार्च जैसे पदार्थों का भी कर रहे हैं , यहाँ तक की Ezee Shampoo और रिफाईंड आयल,डिटर्जेट,सोडा आदि मिला रहे हैं |


अन्य तरीके:

  • अगर दूध स्टार्च मिश्रित है, तो उसे आयोडीन मिलाकर गरम करने से दूध का रंग नीला हो जाएगा |
  • दूध में बराबर मात्रा में एल्कोहल मिलाने से घटिया किस्म का दूध फट जाता है |
  • पॉलिश की गई किसी खड़ी सतह पर दूध की एक बूंद गिराएं, गिरने की रफ्तार धीमी हो और पीछे सफेद निशान छोड़े तो साफ है कि मिलावट नहीं है।
  • दूध में पानी की मिलावट की जांच के लिए चिकनी सतह पर दूध की बूंद गिराएं। अगर पानी मिला है तो वह बिना कोई निशान छोड़े तेजी से आगे बह जाएगा। शुद्ध दूध धीरे-धीरे बहेगा और सफेद धब्बा रह जाएगा।

विज्ञान क्यों, कैसे, कब? प्रश्नोत्तरी [भाग-1]

Jan 16, 2011

प्रश्न :१ गन्ने की पत्तियों के किनारे ब्लेड की तरह तेज क्यों होते हैं ?
उ० गन्ने की पट्टी में सिलिकन (Silicone) के कण या तो कोशिका की भित्ति में संयुक्त रहते हैं या इसकी एक परत कोशिका-भित्ति के ऊपर चड़ी रहती है | यह पदार्थ गन्ने की पट्टी को  तेज कर देता है | जोकि ब्लेड के सामान त्वचा को काट सकता है |
प्रश्न:२ तम्बाकू के फूल रात्रि में क्यों खिलते हैं?
उ० फूलों का खिलाना और बंद होना प्रकाश से प्राप्त उद्दीपन से वृद्धि पर निर्भर है | प्रकाश में तम्बाकू के फूल की पंखुड़ियों की बाहरी धरातल की और अधिक वृद्धि होती है | और फूल बंद हो जाता है, सूर्यास्त के बाद पंखुड़ी के भीतरी धरातल पर अधिक वृद्धि के कारण फूल खिल जाते हैं |
प्रश्न: ३ मकड़ी अपने जाल में खुद क्यों नहीं चिपकती ?

उ०: मकड़ी के टांगों पर तेल की एक पतली परत होती है, इसीलिए वो पने जाल में खुद नहीं चिपकती, अगर इस तेल की परत को क्लोरोफार्म , टाँगे डुबोकर, विलीन कर दिया जाए, तो चिपकने लगती है |
प्रश्न : ४ सर्प संगीत (बीन) कैसे सुन लेता है? जबकि उसके कान नहीं होते हैं
उ० हाँ, सर्प के कान नहीं होते हैं, वह भूमि कम्पन का अति-सुग्राही होता है | नीचे वाले जबड़े की हड्डी से ध्वनी का संचारण कालुमेला आईरिश को होता है | इस कारण ही सर्प निकट आ रहे पैरों की ध्वनी का पता लगा लेता है |
 



सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी [Current Affairs-2011]

Jan 15, 2011

प्रश्न:१ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी कौन हैं ?

उ० उस्मान ख्वाजा (पाकिस्तानी मूल)

प्रश्न: २ पूर्व सोवियत संघ का कौन सा एकमात्र पहला देश मुद्रा के रूप में यूरो को अपनाया?
उ०: इस्टोनिया (1 Jan 2011)

प्रश्न: ३ हाल ही में भारत में एक नयी भाषा का पता चला है? उसका नाम क्या है?
उ०: कोरो (हिमालय क्षेत्र)

प्रश्न: ४ २०१० का “Finance Minister of the year for Asia” किसे चुना गया है? जोकि “Emerging Markets” नामक समाचार-पत्र द्वारा दिया जाता है

उ० प्रणब मुखर्जी(भारत)

प्रश्न: ५ सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन से है?
उ० हिमसागर एक्सप्रेस (जम्मू से कन्याकुमारी तक)

प्रश्न: ६ अभी हाल में ही हुई IPL-4 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाडी गौतम गंभीर थे
उनकी कीमत कितनी थी ?
उ०: $2.4 मिलियन

प्रश्न:७ ए.आर. रहमान को किस फिल्म के लिए “गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2011” के लिए नामित किया गया है?
उ०: 127 Hours

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jan 14, 2011

प्रश्न:१ माचिस का आविष्कार किस देश में हुआ था ?उ० स्वीडन

प्रश्न: २ पंडित रवि शंकर का दूसरा(वास्तविक) नाम क्या है?
उ० रबिन्द्र शंकर चौधरी

प्रश्न ३: कानपुर का पुराना नाम क्या था?
उ० कन्हाईपुर, (कान्हपुर)

प्रश्न: ४ नैस्डेक(NASDAQ) क्या है?
उ०: नॅशनल एसोसिएशन ऑफ सिक्योरिटीज डीलर्स ऑटोमेटेड कोटेशन सिस्टम, संयुक्त राज्य
अमेरिका में सूचना प्रोद्योगिकी कंपनियों का विशिष्ट शेयर बाजार है

प्रश्न: ५ ओलिपिक खेलों में बनाए जाने वाले स्विमिंग पूल में कुल कितनी लेन होती है?
उ० आठ
प्रश्न: ६ बिठूर का प्राचीन नाम क्या था?
उ०: बह्रमावर्त

प्रश्न: ७ मशहूर गायक मुकेश का पूरा नाम क्या है?
उ०: मुकेश चन्द्र माथुर

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jan 13, 2011

प्रश्न: १ तेल का एक बैरल लगभग कितने लीटर के बराबर होता है?

उ०: 159 लीटर

प्रश्न : २ बिसफेनॉल (Bisphenol A) क्या है?

उ०:  खाद्य संवेष्टन(Packaging) सामग्री के विकास के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ |

प्रश्न :३ प्रसिद्ध विजय ‘विट्ठल मंदिर' कहाँ है?

उ० हम्पी

प्रश्न: 4 वर्ष 1613 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को कहाँ एक कारखाना (व्यापार स्थल) स्थापित करने की अनुमति मिली थी?

उ० सूरत

प्रश्न: ५ ‘टेप 'रिकार्डर’ तथा अन्य ध्वनि तंत्रों पर, या सीडी, डीवीडी पर आपने “डॉल्बी B” या “डॉल्बी C” लिखा देखा होगा | उसका मतलब क्या होता है?

dolby_b_noise_reductionउ०: रव ह्यास (noise reduction)  तकनीक 

प्रश्न: ६ “Air India” ने अपने शुभंकर(LOGO) की प्रेरणा कहाँ से ली है?

उ०: सूर्य मंदिर, कोणार्क

प्रश्न: ७ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश किस राज्य(अमरीकी) के नीवासी है?

उ० टेक्सास

apna blog