सामान्य ज्ञान श्रृंखला - (भाग १)

Sep 22, 2012

प्रश्न: १ भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: सन 1905 ई०

प्रश्न: २ “पिग्मीज" जनजाति कहाँ पाई जाती है ?

उत्तर: कांगो बेसिन

प्रश्न ३: “झेलम” नदी का प्राचीन नाम क्या था ?

उत्तर: वितस्ता

प्रश्न ४: “मिड डे मील” योजना (राष्ट्रीय स्तर पर) कब से प्रारंभ की गयी थी?

उत्तर: 15 अगस्त, 1995

प्रश्न ५: टोकियो स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक क्या है ?

उत्तर: मिक्की

प्रश्न ६: “हैजा” बीमारी किस जीवाणु के कारण होती है ?

उत्तर: विब्रिओं कोमा (Vibrio comma)

प्रश्न ७: “क्रिप्स मिशन” भारत कब आया था ?

उत्तर: सन 1942 ई० में

प्रश्न ८: “विली विली” चक्रवात किस देश में आया था ?

उत्तर: उत्तर पश्चिमी औस्ट्रेलिया

प्रश्न ९: “उज्जैन” शहर किस नदी के किनारे बसा है ?

उत्तर: क्षिप्रा नदी

प्रश्न १० : पहली राष्ट्रीय जनसँख्या नीति कब बनायीं गयी थी?

उत्तर: सन 1983 ई० में

 

अब एक सवाल आपके लिए:

प्रश्न : सिविल सेवा प्रतियोगिता शुरू करने वाला पहला देश कौन सा है ?

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Current Affairs –April 2012)

Apr 17, 2012

प्रश्न 1 मानवाधिकार संगठन “अमनेस्टी इंटेरनेशनल” का गठन कहाँ हुआ था ?

उत्तर: लंदन मे 28 मई, 1961 को पीटर बेन्सन द्वारा किया गया |

प्रश्न 2 भारत मे पहली बैंक कौन सी थी ?Amnesty_logo

उत्तर : जनरल बैंक ऑफ इंडिया (General Bank of India) , 1786

प्रश्न 3 छठी एशियाई महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता कहाँ आयोजित की गयी ?

उत्तर : मंगोलिया की राजधानी उलानबतार

प्रश्न 4 वर्तमान मे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव कौन है?

उत्तर: जावेद उस्मानी

प्रश्न 5 वर्तमान मे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का महानिदेशक कौन है?

उत्तर : जहीरुल इस्लाम

प्रश्न 6 चीन की मुद्रा का नाम क्या है?

उत्तर : युआन

प्रश्न 7 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है ?

04 मार्च

प्रश्न 8 वर्तमान मे भारतीय रिजर्व बैंक की सीआरआर (Cash Reserve Ratio) कितने प्रतिशत है ?

4.75 प्रतिशत

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Current Affairs – April 2012)

Apr 13, 2012

प्रश्न 1 उत्तर प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?

उत्तर माता प्रसाद पांडेय0

प्रश्न 2 मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान छोटे पर्दे पर अपनी पारी का आगाज करने जा रहे है , उनके शो का नाम क्या है?

उत्तर सत्यमेव जयते

प्रश्न 3 दिल्ली जामा मस्जिद के वर्तमान शाही इमाम कौन हैं ?

उत्तर सैयद अहमद बुखारी

प्रश्न : 4 किस वेद मे संगीत का उल्लेख पाया गया है?

उत्तर सामवेद

प्रश्न : 5 पड़ोसी देश म्यांमार मे लोकतन्त्र समर्थक नेता “आंग सान सू की” की पार्टी का नाम क्या है?

उत्तर नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी

प्रश्न : 6 देश मे सर्वप्रथम 4G तकनीक किस कंपनी ने कर दी है ?

उत्तर : एयरटेल

प्रश्न : 7 गुटखे (पान मसाला) को पूर्णत प्रतिवन्धित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर : मध्य प्रदेश

प्रश्न :8 2011 का दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार किसे प्रदान किया गया है?

उत्तर : सौमित्र चटर्जी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी - कम्प्यूटर

Jul 18, 2011

प्रश्न: कम्प्यूटर के इतिहास में प्रथम प्रोग्रामर किसे माना जाता है ?

उत्तर: लेडी एडा लवलेस

प्रश्न: इंटरनेट का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर: विंट सर्फ़
प्रश्न: प्रथम विद्युत कम्प्यूटर का क्या नाम था ?

उत्तर: मार्क-I

प्रश्न: HTML का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर: हाइपर टेक्स्ट मारकप लेंगवेज

प्रश्न: URL किसका संक्षिप्त रूप है?

उ० युनिफोर्म रिसोर्स लोकेटर

प्रश्न: प्रथम कम्प्यूटर गेम कौन सा था ?

उत्तर: स्पेसवार (प्रोग्रामर- स्टीव रसल)

प्रश्न: सर्वाधिक प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज(Windows) सबसे पहले कब लॉन्च किया गया था ?

उ० 10 नवंबर 1983

प्रश्न: जाने माने सर्च इंजन याहू (Yahoo) के संसथापक कौन थे?

उ०: David Filo & Jerry Yang

अब तक हुई सभी महिला मुख्यमंत्री [सामान्य ज्ञान]

Jun 3, 2011

गत 20 मई को जब ममता बनर्जी ने जब बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो, इतिहास में एक नया अध्याय जुडा, वो था 14वीं महिला मुख्यमंत्री का | आईये एक नज़र डालते है, अब तक हुई सभी महिला मुख्यमंत्री की लिस्ट पर :

 

 

नाम

कब से

कब तक

राज्य

सुचेता कृपलानी अक्टूबर 1963 मार्च 1967 उत्तर प्रदेश
नंदिनी सत्पथी जून 1972 मार्च 1974 ओडीसा
शशिकला काकोदकर अगस्त 1973 जून 1979 गोवा
सईदा अनवरा दिसम्बर 1980 जून 1981 असम
जानकी रामचंद्रन 7 जनबरी 1988 30 जन० 1988 तमिलनाडु
जे. जयललिता जून 1991 मई 1996 तमिलनाडु
मायावती जून 1995 - उत्तर प्रदेश
राबड़ी देवी जुलाई 1997 मार्च 1999 बिहार
सुषमा स्वराज अक्टूबर 1998 -- दिल्ली
शीला दीक्षित 1998 अब तक दिल्ली
राजिंदर कौर भट्ठल अप्रेल 1996 फरबरी 1997 पंजाब
वाशुन्धरा राजे दिसंबर 2003 - राजस्थान
उमा भारती दिसंबर 2003 - मध्य प्रदेश
ममता बनर्जी 20 मई, 2011 अब तक बंगाल

 

tags: women chief ministers in india, general knowledge in hindi, 

58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार [सामन्य ज्ञान]

Jun 2, 2011

अभी जल्दी में ही 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों वितिरित किये गए | हमेशा की तरह इस बार भी ये विवादास्पद रहे, ‘दबंग’ को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने से कुछ लोग नाखुश दिखे |  यहाँ पूरी लिस्ट दी हुई है

 

सर्वश्रेठ मनोरंजक फिल्म

दबंग

सर्वश्रेठ फीचर फिल्म

अदामिंटे मकन अबु (मलयालम)

सर्वश्रेठ निर्देशक

वेत्रीमारन (आडूकुलम- तमिल)  

सर्वश्रेठ अभिनेता

सलीम कुमार

सर्वश्रेठ  अभिनेत्री

मितली जगताप वराडकर

सर्वश्रेठ  पार्श्वगायिका

रेखा भारद्वाज (इश्किया)

सर्वश्रेठ पार्श्वगायक

सुरेश वाडेकर (मराठी)

सर्वश्रेठ संगीतकार

विशाल भारद्वाज

सर्वश्रेठ हिंदी फिल्म

दो दूनी चार

सर्वश्रेठ कॉस्टयूम डिजाइनर

              नम्मा ग्रामम (तमिल)

सर्वश्रेठ  गीतकार

तेनमेरककू पारूवक्कात्रू (तमिल)

 

tags: 58th national film awards, national film award 2011,

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jun 1, 2011

प्रश्न: १ सबसे छोटा तारा कौन सा है?

उ० न्यूट्रान

प्रश्न:२ जो तारे अपनी चमक को परिवर्तित करने की क्षमता रखते हैं, उन्हें क्या कहते है?

उ० वेरियेबल

प्रश्न: ३ एथलीटों के नाम के आगे कई बार अंग्रेजी में ‘पी.बी.’ लिखा होता है| इसका अर्थ क्या है?

उ० पर्सनल बेस्ट 

प्रश्न: ४ ‘विजडन' पत्रिका के कवर पेज पर छपने वाला पहला क्रिकेटर कौन था ?

उ० ब्रायन लारा

प्रश्न: ५: क्रिकेट विश्वकप २०११ का मैं ऑफ द टूर्नामेंट” कौन था?

उ० युवराज सिंह

प्रश्न: ६ ‘मिकी माउस’  कार्टून करेक्टर को किसने तैयार किया था ?

उ०: वाल्ट डिज्नी और उब इबरक्स ने 1928 में (अमेरिका)

प्रश्न ७: कलाई घडी का अविष्कार किसने किया था ?

उ०: गिरार्ड पेरिगाक्स (जर्मनी नाविक) ने सन 1880

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ उपयोगी पुस्तकें (Books for Civil Services )

May 21, 2011

भारत में सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षायों में से एक है - सिविल सेवा परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ उपयोगी पुस्तकें:

राजनीति विज्ञान

  • राजनीति सिद्धांत: आशिर्वादम
  • राजनीति सिद्धांत की रुपरेखा: गाबा
  • भारतीय संविधान: डी.डी. बसु
  • स्वतंत्रता संघर्ष व संवैधानिक विकास: यशपाल एंड ग्रोवर
  • हमारी संसद और हमारा संविधान: सुभाष कश्यप
  • अंतर्राष्ट्रीय राजनीति: महेंद्र कुमार
  • एनसीईआरटी की पुस्तकें व इग्नू पाठ्यसामग्री

भारतीय इतिहास

  • ऐतिहासिक मानचित्र : कोलिन्स
  • प्राचीन भारत: झा एंड श्रीमाली
  • अद्भूत भारत: ए. एल. बाशम
  • मध्यकालीन भारत : प्रो. इरफ़ान हबीब
  • आधुनिक भारत : अयोध्या सिंह
  • विश्व इतिहास ; जैन एंड माथुर
  • इग्नू पाठ्यसामग्री

समाज शास्त्र  

  • समाजशाश्त्र : गुप्ता एंड शर्मा
  • भारतीय सामाजिक व्यवस्था व भारतीय सामाजिक समस्याएं : राम आहूजा
  • इग्नू पाठ्य सामग्री

दर्शन शाश्त्र

  • भारतीत दर्शन : एम. हरियन्ना
  • पाश्चात्य दर्शन : बी.एन.सिंह
  • समकालीन पाश्चात्य दर्शन : बी.एन.सिंह
  • तर्क शाश्त्र: गोरखनाथ मिश्र
  • तत्वमीमांसा : डा. त्रिपाठी

लोकप्रशासन

  • Administrative Thinker : Prasad & Prasad
  • Structure and Behavior : M. Bhattacharya
  • Administrative Reform : M.P. Jain
  • Policy making in Government : K.D. Madan
  • जॉब सर्च करने के लिए कुछ साईट्स (Some Jobs search sites)

    May 20, 2011

    यहाँ कुछ फर्म्स जॉब साईट्स की लिंक दे रहा हूँ, |

     

    फुल टाईम जोब्स:

     

    www.monsterindia.com

    www.jobstreet.com

    www.naukri.com

    www.careerindia.com

    www.timejobs.com

    www.employindia.com

    www.shine.com

    www.career-graph.com

    www.careersandbusiness.com

    www.ruralnaukri.com

     

    पार्ट टाईम जोब्स:

     

    www.indianparttimejob.com

    www.jobshead.com

    www.jobs.net

    www.careerkhazana.com

    www.placementindia.com

    विनर बनने के लिए चाहिए कुछ एक्स्ट्रा

    वैसे तो अपना काम सभी करते है, पर ‘विनर' बनने के लिए कुछ एक्स्ट्रा करना पडता है| अब केवल किताबी कीड़ा बनना ही आपकी सफलता को सुनिश्चित  नहीं करता | बहुमुखी प्रतिभा का धारक होना इम्प्रेशिव पर्सनेल्टी के लिए जरुरी हो गया है |

     

    प्रभावी पर्सनेल्टी आपकी नॉलेज, एजुकेशन, लुक, लंगुएज, इनर ब्यूटी का मिला जुला पॅकेज है | ऐसे में अपने स्किल को पोलिश करना भी जरुरी हो जाता है, ताकि बदलती जरुरतों के मापदंडों पर खरा उतरा जा सके |

     

    आजकल अपनी अलग पहचान बनाने के लिए डिग्री से एक्स्ट्रा भी कुछ होना चाहिए, इसीलिए समय समय पर सेमिनार, इंटर्नशिप में हिस्सा लेते रहना चाहिए | आजकल बड़ी कम्पनियों  में भी सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ व्यक्ति की स्किल को महत्त्व को महत्त्व दिया जाने लगा है |

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी ....

    Mar 31, 2011

    प्रश्न 1 : भारत में बीमा कम्पनियाँ का नियामक प्राधिकरण कौन सा है?
    उ० IRDA
    प्रश्न २ ATM का फुल फॉर्म क्या है?
    उ०: Automatic Teller machine
    प्रश्न: ३ महात्मा गाँधी के राजनैतिक गुरु कौन थे?
    उ०: गोपाल कृष्ण गोखले
    प्रश्न ४ : दिल्ली भारत की राजधानी कब बनायीं गयी थी?
    ऊ० 1911 में घोषणा, 1912 में स्थान्तरित
    प्रश्न ५ : राष्ट्रीय आवास बैंक किसका उपक्रम है या किसकी सहयोगी संस्था हैं?
    उ०: भारतीय रिजर्व बैंक
    प्रश्न ६ : किस व्यक्ति (भारतीय) को तूफानी हिन्दू के नाम से जाना जाता है?
    उ० स्वामी विवेकानन्द
    प्रश्न ७ : भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है?
    ऊ० पुष्कर में (राजस्थान)

    दूध में मिलावट की जांच कैसे करें

    Jan 17, 2011

    स्वास्थ्य के लिए सबसे पहले सलाह दी जाती है, वो होती है “दूध” सेवन की | इसे सर्वोत्तम माना गया है |दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है।

    पर ….शहरी क्षेत्रों में आपको शुद्ध दूध मिलना तो मुश्किल ही है | वहीँ मिलावटी दूध उतना ही स्वाथ्य के लिए नुकसान देय हो सकता है |

    कैसे पता करें ..उसमे मिलावट ?

     

    दूध में सामान्यतः पानी, सप्रेटा,स्टार्च की मिलावट हो सकती है | दूध की शुद्धता लैक्टोमीटर(Lactometer) से मापी जाती है | इसकी रीडिंग 28 से 32 होनी चाहिए |  अगर ये रीडिंग 28 से नीचे जाती है तो पानी की मिलावट शर्तियाँ है |

    TESTING-MILK

     

    आजकल, लेकिन मिलावट-कर्ता रीडिंग बढाने के लिए यूरिया, चीनी, स्टार्च जैसे पदार्थों का भी कर रहे हैं , यहाँ तक की Ezee Shampoo और रिफाईंड आयल,डिटर्जेट,सोडा आदि मिला रहे हैं |


    अन्य तरीके:

    • अगर दूध स्टार्च मिश्रित है, तो उसे आयोडीन मिलाकर गरम करने से दूध का रंग नीला हो जाएगा |
    • दूध में बराबर मात्रा में एल्कोहल मिलाने से घटिया किस्म का दूध फट जाता है |
    • पॉलिश की गई किसी खड़ी सतह पर दूध की एक बूंद गिराएं, गिरने की रफ्तार धीमी हो और पीछे सफेद निशान छोड़े तो साफ है कि मिलावट नहीं है।
    • दूध में पानी की मिलावट की जांच के लिए चिकनी सतह पर दूध की बूंद गिराएं। अगर पानी मिला है तो वह बिना कोई निशान छोड़े तेजी से आगे बह जाएगा। शुद्ध दूध धीरे-धीरे बहेगा और सफेद धब्बा रह जाएगा।

    विज्ञान क्यों, कैसे, कब? प्रश्नोत्तरी [भाग-1]

    Jan 16, 2011

    प्रश्न :१ गन्ने की पत्तियों के किनारे ब्लेड की तरह तेज क्यों होते हैं ?
    उ० गन्ने की पट्टी में सिलिकन (Silicone) के कण या तो कोशिका की भित्ति में संयुक्त रहते हैं या इसकी एक परत कोशिका-भित्ति के ऊपर चड़ी रहती है | यह पदार्थ गन्ने की पट्टी को  तेज कर देता है | जोकि ब्लेड के सामान त्वचा को काट सकता है |
    प्रश्न:२ तम्बाकू के फूल रात्रि में क्यों खिलते हैं?
    उ० फूलों का खिलाना और बंद होना प्रकाश से प्राप्त उद्दीपन से वृद्धि पर निर्भर है | प्रकाश में तम्बाकू के फूल की पंखुड़ियों की बाहरी धरातल की और अधिक वृद्धि होती है | और फूल बंद हो जाता है, सूर्यास्त के बाद पंखुड़ी के भीतरी धरातल पर अधिक वृद्धि के कारण फूल खिल जाते हैं |
    प्रश्न: ३ मकड़ी अपने जाल में खुद क्यों नहीं चिपकती ?

    उ०: मकड़ी के टांगों पर तेल की एक पतली परत होती है, इसीलिए वो पने जाल में खुद नहीं चिपकती, अगर इस तेल की परत को क्लोरोफार्म , टाँगे डुबोकर, विलीन कर दिया जाए, तो चिपकने लगती है |
    प्रश्न : ४ सर्प संगीत (बीन) कैसे सुन लेता है? जबकि उसके कान नहीं होते हैं
    उ० हाँ, सर्प के कान नहीं होते हैं, वह भूमि कम्पन का अति-सुग्राही होता है | नीचे वाले जबड़े की हड्डी से ध्वनी का संचारण कालुमेला आईरिश को होता है | इस कारण ही सर्प निकट आ रहे पैरों की ध्वनी का पता लगा लेता है |
     



    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी [Current Affairs-2011]

    Jan 15, 2011

    प्रश्न:१ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम खिलाड़ी कौन हैं ?

    उ० उस्मान ख्वाजा (पाकिस्तानी मूल)

    प्रश्न: २ पूर्व सोवियत संघ का कौन सा एकमात्र पहला देश मुद्रा के रूप में यूरो को अपनाया?
    उ०: इस्टोनिया (1 Jan 2011)

    प्रश्न: ३ हाल ही में भारत में एक नयी भाषा का पता चला है? उसका नाम क्या है?
    उ०: कोरो (हिमालय क्षेत्र)

    प्रश्न: ४ २०१० का “Finance Minister of the year for Asia” किसे चुना गया है? जोकि “Emerging Markets” नामक समाचार-पत्र द्वारा दिया जाता है

    उ० प्रणब मुखर्जी(भारत)

    प्रश्न: ५ सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली ट्रेन कौन से है?
    उ० हिमसागर एक्सप्रेस (जम्मू से कन्याकुमारी तक)

    प्रश्न: ६ अभी हाल में ही हुई IPL-4 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाडी गौतम गंभीर थे
    उनकी कीमत कितनी थी ?
    उ०: $2.4 मिलियन

    प्रश्न:७ ए.आर. रहमान को किस फिल्म के लिए “गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2011” के लिए नामित किया गया है?
    उ०: 127 Hours

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

    Jan 14, 2011

    प्रश्न:१ माचिस का आविष्कार किस देश में हुआ था ?उ० स्वीडन

    प्रश्न: २ पंडित रवि शंकर का दूसरा(वास्तविक) नाम क्या है?
    उ० रबिन्द्र शंकर चौधरी

    प्रश्न ३: कानपुर का पुराना नाम क्या था?
    उ० कन्हाईपुर, (कान्हपुर)

    प्रश्न: ४ नैस्डेक(NASDAQ) क्या है?
    उ०: नॅशनल एसोसिएशन ऑफ सिक्योरिटीज डीलर्स ऑटोमेटेड कोटेशन सिस्टम, संयुक्त राज्य
    अमेरिका में सूचना प्रोद्योगिकी कंपनियों का विशिष्ट शेयर बाजार है

    प्रश्न: ५ ओलिपिक खेलों में बनाए जाने वाले स्विमिंग पूल में कुल कितनी लेन होती है?
    उ० आठ
    प्रश्न: ६ बिठूर का प्राचीन नाम क्या था?
    उ०: बह्रमावर्त

    प्रश्न: ७ मशहूर गायक मुकेश का पूरा नाम क्या है?
    उ०: मुकेश चन्द्र माथुर

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

    Jan 13, 2011

    प्रश्न: १ तेल का एक बैरल लगभग कितने लीटर के बराबर होता है?

    उ०: 159 लीटर

    प्रश्न : २ बिसफेनॉल (Bisphenol A) क्या है?

    उ०:  खाद्य संवेष्टन(Packaging) सामग्री के विकास के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ |

    प्रश्न :३ प्रसिद्ध विजय ‘विट्ठल मंदिर' कहाँ है?

    उ० हम्पी

    प्रश्न: 4 वर्ष 1613 में अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को कहाँ एक कारखाना (व्यापार स्थल) स्थापित करने की अनुमति मिली थी?

    उ० सूरत

    प्रश्न: ५ ‘टेप 'रिकार्डर’ तथा अन्य ध्वनि तंत्रों पर, या सीडी, डीवीडी पर आपने “डॉल्बी B” या “डॉल्बी C” लिखा देखा होगा | उसका मतलब क्या होता है?

    dolby_b_noise_reductionउ०: रव ह्यास (noise reduction)  तकनीक 

    प्रश्न: ६ “Air India” ने अपने शुभंकर(LOGO) की प्रेरणा कहाँ से ली है?

    उ०: सूर्य मंदिर, कोणार्क

    प्रश्न: ७ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश किस राज्य(अमरीकी) के नीवासी है?

    उ० टेक्सास

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग 3

    Oct 26, 2010

    प्रश्न २१ नेत्रदान में नेत्र के किस भाग का दान किया जाता है?

    उ० कार्निया का

    प्रश्न २२ गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ?

    उ० आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण

    प्रश्न २३ बीज रहित बिना निषेचन के फल के विकास को क्या कहते हैं?

    उ० पारथीनोकार्पी

    प्रश्न २४ आर्द्रता(Humidity) क्या है ?

    उ० जलवाष्प अंश की माप

    प्रश्न २५ बर्फ की सिल्ली को लकड़ी के बुरादे से क्यों ढका जाता है ?

    उ० इसको बाहरी ताप से अलग करने के लिए

    प्रश्न २६ लालटेन से मिटटी का तेल बत्ती के सहारे ऊपर चढ जाता है ..इसका कारण बताईये |

    उ० मिटटी के तेल का तल तनाव

    प्रश्न २७ साबुन से कपडे साफ़ हो जाते हैं ..इसका कारण ?

    उ० साबुन द्वारा विलयन का पृष्ठ (तल ) तनाव* कम कर देना

    *पृष्ठ (तल) तनाव (Surface tension) किसी द्रव के सतह या पृष्ट का एक विशिष्ट गुण है। इसी गुण के कारण किसी द्रव की सतह किसी दूसरी सतह की तर्फ आकर्षित होती है (जैसे किसी द्रव के दूसरे भाग की तरफ)। पृष्ट तनाव के कारण ही पारे की बूँद एक गोलकार रूप धारण कर लेती है न कि अन्य कोई रूप (जैसे घनाकार)।

    प्रश्न २८ मच्छर पानी के तल पर बिना डूबे हुए बैठा रहता है ...इसका कारण बताईये ?

    उ० तल-तनाव के कारण पानी के तल का खिंचाव युक्त रबर की झिल्ली की भांति व्यवहार     I12-20-surfacetension

    तभी तो मिटटी के तेल को छिड़क देने से पानी का तल-तनाव कम हो जाता है, जिसके कारण द्रव की खिंचाव युक्त झिल्ली मच्छर के भार को सहन नहीं कर पाती, जिससे मच्छर पानी के तल पर नहीं बैठ पाता |

    प्रश्न २९ जब दीवार के पीछे से तुम्हें तुम्हारा मित्र आवाज देता है तो तुम उसकी आवाज पहचान लेते हो ...कैसे ?

    उ० उसकी ध्वनि में एक निश्चित गुणता (Quality) होती है

    प्रश्न ३० अगर चन्द्रतल पर कोई भीषण विस्फोट किया जाये, तो क्या प्रथ्वी पर उसकी आवाज सुनी जा सकती है?

    उ० नहीं, क्योंकि ध्वनि का संचरण निर्वात व्योम (Space) में संभव नहीं है

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग 2

    Oct 25, 2010

    प्रश्न ११ पक्षी जब आकाश में उड़ता है, तो बिना पंख चलाये भी दूर तक उड़ता रहता है , इसका कारण क्या है?

    उ० उसकी गति में संवेग होता है

    प्रश्न १२ सड़क मोड़ पर एक तरफ कुछ ऊंची बनायीं जाती है, क्यों?

    उ० अभिकेन्द्र बल प्राप्त करने के लिए

    प्रश्न १३ एक लिफ्ट में एक तराजू के दोनों पलड़ों में बराबर भार के पत्थर पड़े हुए है , लिफ्ट के चालू होने पर क्या प्रभाव होगा ?

    उ० कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा

    प्रश्न १४ एक वाच ग्लास में आयोडीन का विलयन रखा हुआ है, इसके अंदर आलू का टुकड़ा काटकर रख दिया गया है. आलू के टुकड़े की सतह का रंग कैसा हो जायेगा ?

    उ० नीला

    स्पस्टीकरण: आलू की टुकड़े को काटने पर उसकी सतह पर उपस्थित स्टार्च आयोडीन के विलयन से मिलकर नीला रंग उत्पन्न करता है |

    प्रश्न १५ पित्त किससे निकलता है?liver

    उ० यकृत से        

    प्रश्न १६ होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ?

    उ० हनीमैन

    प्रश्न १७ विटामिन्स की खोज किसने की ?

    उ० फंक ने

    प्रश्न १८ डी.एन.ए. (D.N.A.) के सामान्य तत्व कौन कौन से हैं?

    उ० नाईट्रोजीनस बेस, फास्फेट एवं शुगर

    प्रश्न १९ किसी स्वच्छ तालाब का पानी इतना गहरा प्रतीत नहीं होता, जितना की वास्तव में गहरा होता है, क्यों ?

    उ० विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रकाश की किरण के आवर्तन के कारण होता है |

    प्रश्न २० मनुष्य में हीमोग्लोबिन के अणु से आक्सीजन के कितने अणु बंध सकते हैं?

    उ० चार

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (विज्ञान) भाग १

    Oct 23, 2010

    प्रश्न: १ भारहीनता की स्थिति कब होती है ?

    उ० प्रभावी गुरुत्वाकर्षण शून्य होने पर

    प्रश्न २ बर्फ पानी पर क्यों तैरती रहती है?

    उ० बर्फ का आपेक्षिक घनत्व पानी के आपेक्षिक घनत्व से कम होता है

    प्रश्न ३ परखनली शिशु (Test Tube Baby) उत्पन्न करने की तकनीक का विकास किसने किया था ?

    उ० राबर्ट एडवर्डस और पेट्रिक स्टेप्टो ने

    प्रश्न ४ निर्जलीकरण (Dehydration) में बच्चे के शरीर में साधारणतः किसकी कमी हो जाती है?

    उ० पोटैसियम क्लोराईड acupressure

    प्रश्न ५ एक्यूपंचर विधि* का आविष्कार कहाँ हुआ था ? 

    उ० चीन में

    * यदि शारीर के रोगग्रस्त भाग में सुई प्रविष्ट की जाती है, तो किसी पीड़ा का अनुभव नहीं होता है, एक्यूपंचर इसी प्रक्रिया पर आधारित है |

    प्रश्न ६ अँधेरे कमरे में वस्तु क्यों नहीं दिखाई देती है?

    उ० वास्तु से टकरा कर प्रकाश का परावर्तन नहीं हो पाता है

    प्रश्न ७ सिस्मोग्राम द्वारा किसका अध्ययन किया जाता है ?

    उ० भूकम्प

    प्रश्न ८ चुम्बकीय उत्तर कहाँ पर स्थित है?

    उ० ग्रीनलैंड के उत्तरी किनारे पर आर्कटिक महासागर में

    प्रश्न ९ समुद्र में ज्वार-भाटा कब आता है?

    उ० अमावस्या, पूर्णिमा को

    प्रश्न १० सेकण्ड पेंडुलम का दोलन काल कितना होता है?

    उ० २ सेकण्ड

    दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाली कुछ वस्तुओ के रासायनिक और व्यापारिक नाम तथा सूत्र :

    Oct 22, 2010

    व्यापारिक नाम

    रासायनिक नाम

    रासायनिक सूत्र

    चाक

    कैल्सियम कार्बोनेट

    CaCO3

    सुहागा

    बोरेक्स

    Na2B4O7.10H2O

    फिटकरी

    पोटैसियम एलुमिनियम सल्फेट

    K2SO4Al2(SO4)3.24H2O

    जिप्सम

    कैल्सियम सल्फेट

    CaSO4.2H2O

    नीला थोथा

    कॉपर सल्फेट

    CuSO4

    हरा कसीस

    फैरिक सल्फेट

    Fe2(SO4)3

    शुष्क बर्फ

    ठोस कार्बन-डाई-आक्साईड

    CO2

    कास्टिक पोटाश

    पोटेशियम हाईड्राक्साईड

    KOH

    स्प्रिट

    मैथिल एल्कोहल

    CH3OH

    एल्कोहल

    एथिल एल्कोहल

    C2H5OH

    खाने का सोडा

    सोडियम बाईकार्बोनेट

    NaHCO3

    धोने का सोडा

    सोडियम कार्बोनेट

    Na2CO3

    शोरा

    पोटैसियम नाइट्रेट

    KNO3

    बुझा चूना

    कैल्सियम हाईड्राक्साईड

    Ca(OH)2

    लाफिंग गैस

    नाइट्रस आक्साईड

    N2O

    लाल दवा

    पोटैसियम परमैगनेट

    KMnO4

    चूना

    कैल्सियम आक्साईड

    CaO

    लाल सिंदूर

    लैड परआक्साईड

    Pb3O4

    नौसादर

    अमोनियम क्लोराईड

    NH4Cl

    टी.एन.टी.

    ट्राई नाईट्रो टालीन

    C6H2CH3(NO2)3

    मंड

    स्टार्च

    C6H10O5

    अंगूर का सत

    ग्लूकोज

    C6H12O6

    सिरका

    एसिटिक एसिड का तनु घोल

    CH3COOH

    स्लेट

    सिलिका एलुमिनियम आक्साईड

    Al2O32SiO2.2H2O

       

       
    apna blog