सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (करंट अफेयर्स)....

Feb 19, 2010

प्रश्न :१ बालीवुड अभिनेता आमिर खान को सरकार द्वारा गठित किस समिति के लिए चुना गया था ? जिससे कि बाद में (17.02.2010) को इस्तीफा दे दिया
उ० कापीराईट अधिनियम में प्रस्तावित संसोधन के लिए गठित “कापीराईट पैनल” के लिए
प्रश्न: २ अभी हाल ही में किस खेल को ओलम्पिक खेलों में शामिल किया गया है ?

उ० क्रिकेट
प्रश्न :३ किस नए देश ने क्रिकेट ट्वेंटी-२० वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है ?
उ० अफगानिस्तान
प्रश्न: ४ “एनआईए”(राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का नया प्रमुख किसे बनाया गया है ?
उ० : शरत चंद्र सिन्हा
प्रश्न: ५ उस मशीन का क्या नाम है , जो वायु से नमीं को खींचकर उसे शुद्ध जल में परिवर्तित कर देता है ?
उ० : एटमास्फेरिक वाटर जेनरेटर
प्रश्न: ६ पं० बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु कुल कितने वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे थे ?
उ० २३ वर्ष
प्रश्न: ७ उ० प्र० की मुख्यमंत्री मायावती ने अभी जल्द में ही अपने द्वारा बनवाई गयी मुर्तियों तथा स्मारकों की रक्षा करने के एक नए पुलिस फ़ोर्स का गठन किया है उसे क्या नाम दिया गया है ?
उ० : स्टेट स्पेशल ज़ोन सिक्युरिटी फ़ोर्स
प्रश्न :८ सूर्यग्रहण के समय बनने वाले “वलयाकार” आग के छल्ले को क्या कहते है ?
उ० : वैली वीड्स
प्रश्न: ९ हाल ही में चीनी हैकरों द्वारा भारत की गोपनीय सूचनाएं चुराने का प्रयास किया गया था, इसके लिए उन्होंने किस “कम्प्यूटर वायरस” का इस्तेमाल किया था ?
उ० : “ट्रोजेन”
प्रश्न:१० महाराष्ट्र के नए राज्यपाल कौन है ?
उ०: के० एस० नारायणन



===============================================
एक प्रश्न आपके लिए ...(असल में इसका उत्तर मुझे भी नहीं पता है )
प्रश्न: अर्जुन ने भगवान शंकर के किस अवतार के साथ युद्ध किया था ?
हाँ थोड़ी हिंट तो पता है , नाम तीन अक्षर का है

गाँव की कुछ मनोहर तस्वीरें

Nov 26, 2009

टिपण्णी: ये तस्वीरें गूगल से सर्च की हुई है | तथा ज्यादातर इस साईट से ली गयी है |

Posted via email from techtouch's posterous

अपनी हैण्डराईटिंग का फॉण्ट बनाएं ....(यानि कंप्यूटर पर भी अपनी हैण्डराईटिंग में लिखें)


कल्पना कीजिये की कंप्यूटर से निकला प्रिंट-आउट या दोस्त को भेजी गयी मेल या फिर किसी बर्थडे कार्ड पर आपका अपना हैण्डराईटिंग में हो तो कैसा रहेगा | यानि डिजिटल रहते हुए आप अपने हैण्डराईटिंग का पूरा मज़ा ले सकते है | तथा ये सुरक्षा की द्रष्टि से भी उत्तम है | पर ऐसा तभी हो सकता है जब कंप्यूटर में आपके  हैण्डराईटिंग जैसा फॉण्ट मौजूद हो |
और ये काम आप एक टूल की मदद से कर सकते है , जोकि आपकी हैण्डराईटिंग को फॉण्ट में बदल देगा, जोकि आप अपने कंप्यूटर(मैक और विंडोज दोनों में) में इन्स्टाल करके अपनी  हैण्डराईटिंग में लिख सकते है |
आईये अब बात करते है की इसके लिए आपको करना क्या होगा | ये सब बहुत ही सरल है | इसके लिए आपके पास स्कैनर तथा प्रिंटर होना चाहिए (अगर न हो तो किसी दोस्त या साईबर कैफे में यूज कर सकते है ) | सबसे पहले आपको इस साईट पर जाना होगा, जहाँ से आपको एक फॉण्ट टेम्पलेट्स फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा | जिसे आप यहाँ क्लिक  करके डाउनलोड कर सकते है | आपको इस फॉर्म को अपनी हैण्डराईटिंग में भरना होगा | फॉर्म को सही प्रकार से भरने के बारे में निर्देश इस पेज पर दिए गए है | इसके बाद अब आपको अपना फॉर्म सकें करके अपलोड करना है , जो आप इस पेज पर जाकर कर सकते है | इस पेज  पर आप अपने फॉण्ट का प्रीवियु देख सकते है ,साथ ही डाउनलोड कर सकते है |
 
तो हैं न कमाल की सेवा........
 


<tag:font,software download,tech tricks>

<Label:font,software download,tech tricks>

 

Posted via email from techtouch's posterous

जनरल नॉलेज प्रश्नोत्तरी..

Oct 8, 2009

प्रश्न 1: आईआईसी ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार किसे प्रदान किया है?
उ० अलीम डार
प्रश्न 2: आईआईसी ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का पुरस्कार किसे प्रदान किया है?
उ० गौतम गंभीर
प्रश्न 3:राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून (नरेगा) को किस नेता का नाम दिया है?
उ० महात्मा गांधी
प्रश्न 4:चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में कुल कितने दिनों तक चक्कर लगाता रहा?
उ० 312
प्रश्न 5:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वर्ष 2016 के ओलंपिक खेल कहां कराने का फैसला लिया है?
उ० रियो डि जेनेरिया (ब्राजील)
प्रश्न 6:वर्ष 2007 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिये किस गायक को चुना गया है?
उ० मन्ना डे
प्रश्न 7:हरियाणा के किस पूर्व मुख्यमंत्री का अभी हाल मे निधन हो गया है?
उ० राव वीरेन्द्र सिंह (30 सित० 2009)
प्रश्न 8:भारत के एड्स रोगियों मे एचआईवी-1 का कौन सा सबटाईप सर्वाधिक पाया जाता है?
उ० सबटाईप-सी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jul 17, 2009

प्रश्न १ ऐग्रोस्टोलाँजी किससे सम्बन्धित है?
उ० घासों की खेती से
प्रश्न २ रेमन मैग्सेसे पुरुस्कार, रेमन मैग्सेसे के नाम से दिया जाता है,वह
कहाँ के राष्ट्रपति थे?
उ० फिलीपीन्स
प्रश्न ३ हीरे की चमक का मुख्य कारण क्या है?
उ० पूर्ण परावर्तन
प्रश्न ४ "सेन्टर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग" संस्थान कहाँ स्थित है?
उ० पुणे,महाराष्ट्र
प्रश्न ५ जंग लगने से लोहे का भार घटेगा या बढ़ेगा?
उ० बढ़ जायेगा
प्रश्न ६ बैकोनर अंतरिक्ष अड्डा (काँस्मोड्रोम)कहाँ स्थित है?
उ० कजाकिस्तान
प्रश्न ७ हीरे का एक कैरट कितने मिलीग्राम के बराबर होता है?
उ० २०० मिलीग्राम
प्रश्न ८ इण्टरपोल का पूरा नाम क्या है?

उ० इण्टरनेशनल क्रिमिनल पुलिस आन्र्गेनैजेशन

-------------------------------

और अब एक प्रश्न आपके लिए :

प्रश्न नेपाल की नवनिर्वाचित सरकार मे विदेशमंत्री किसे नियुक्त किया था?

तथा अब पिछले चिट्ठे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर :

प० मिदनापुर

-------------------------------

आर्थोसिस क्या होता है?

Jul 4, 2009

प्रश्न १ आर्थोसिस क्या होता है?

उ० एक उपकरण जो अंग को सीधा रखकर शारीरिक विकृति को या तो रोकता है या ठीक करता है
प्रश्न २ आस्कर विजेता ए.आर.रहमान की जीवनी द म्युजिकल स्टार्म को किसने लिखा है?
उ० कामिनी मथाई
प्रश्न ३ एक बार कोई म्युजिक सुनकर कभी न भूलने वाले उस व्यक्ति का नाम बताइये,जो ह्यूमन आइपाँड नाम से मशहूर है?
उ० डेविड पाराविसनी
प्रश्न ४ टाटा समूह ने दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो बनाने के देश के प्रमुख शहरों मे सस्ते घर बनाने की योजना बनायी है,इस योजना को क्या नाम दिया गया है?
उ० शुभ गृह (मात्र ३.९१ लाख मे रसोई सहित एक कमरा)
प्रश्न 5 अभी हाल मे ही(25 जून) पॉप संगीत के बेताज बादशाह माइकल जैक्शन का निधन हो गया,उनका जन्म कब हुया था? तथा पहली बार पेशेवर गाना कब गाया?

उ० जन्म:-२० अगस्त १९५८ (गैरी इंडियाना); पहली बार "जैक्शन फाइव" ग्रुप के साथ अगस्त १९६२(मात्र ११
साल की आयु) मे गाना गाया

प्रश्न 6 केमिस्ट्री की आवर्त सारणी मे जल्द ही एक नये तत्व के जुडने की संभावना है,इस अति भारी 112 वें तत्व का तात्कालिक नाम क्या है?

ऊ० उनुंबी
=====

और अब पिछले चिट्ठे में पूछे गए प्रश्न का उत्तर :

भारत सरकार ने स्मार्ट कार्ड परियोजना को सुचारू ढग से चलाने के लिये नंदन नीलेकणी (इनफोसिस के पूर्व सीईओ) को नियुक्त किया गया है

और अब आज का प्रश्न :

अभी हाल मे ही माओवादियों के खिलाफ सुरछा बलों द्वारा लालगढ़ मे आपरेशन चलाया गया,लालगढ़ प०बंगाल के जिले मे है?

===

ये प्रस्तुति कैसी लग रही है , इसमे क्या सुधार की जरूरत है , जरूर बताईये


महिंन्द्रा सत्यम का नया सीईओ किसे बनाया गया है?

Jul 2, 2009

प्रश्न महिंन्द्रा सत्यम का नया सीईओ किसे बनाया गया है?
उ० सीपी गुरनानी
प्रश्न फिल्म "अग्निपंथ" के रीमेक मे कौन सा अभिनेता मुख्य भूमिका मे है?
उ० अभिषेक बच्चन
प्रश्न बाबरी विध्वंस मामले की जाँच के लिये गठित लिब्राहन आयोग के प्रमुख का पूरा नाम क्या है?
उ० मनमोहन सिंह लिब्राहन
प्रश्न मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल किसे चुना गया है?

उ० रामेश्वर ठाकुर
प्रश्न जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई के फिल्म एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का क्या नाम है,जोकि मुंबई मे है
उ० विसिलिंग वुड्स फिल्म एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
प्रश्न नेपाल के एक मात्र इंटरनेशनल हवाई अड्डे का क्या नाम है?
उ० त्रिभुवन इंटरनेशनल एअरपोर्ट
प्रश्न मुंबई एटीएस(एंटी टेररिस्ट स्क्वाँड) का नया चीफ किसे बनाया गया है?
उ० केपी रघुवंशी
प्रश्न वर्तमान(1 जुलाई) मे बैंक रेट तथा रेपो रेट क्या है?
उ० बैंक रेट- 6.0% ,रेपो रेट- 4.75%
प्रश्न किन दो भारतीय मूल के अमेरिकी को अमेरिका के "25 Top Gun CEOs" मे शामिल किया गया है?
उ० इंदिन्द्रा नूई(पेपिस्को) तथा शांतनु नारायन (एडोव सिस्टम)

========
और अब एक प्रश्न आपके लिए :
प्रश्न :प्रश्न ६ भारत सरकार ने स्मार्ट कार्ड परियोजना को सुचारू ढंग से चलाने के लिये किस प्रतिष्ठित आईटी प्रोफेशनल को नियुक्त किया गया है?
========




apna blog