Pages

Aug 6, 2010

आज की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में बहुत कुछ (एक सवाल आपके लिए भी)

प्रश्न:१ डायलिसिस क्या होता है ?
उत्तर:रक्त शोधन की कृत्रिम विधि होती है। इस प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है जब वृक्क यानि गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं।
प्रश्न:२ भारत का सबसे बड़ा रसोईघर कहाँ पर है?
उत्तर: पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में यहाँ भगवान जगन्नाथ को महाप्रसाद जिसे अब्धा कहा जाता है, चढ़ाने के लिए लगभग ५०० रसोइये लगे हैं। छप्पन प्रकार के भोग तैयार करने के लिए ३०० सहयोगी इन रसोईयों की सहायता करते हैं।
प्रश्न:३ हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: विद्या स्टोक्स (हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक आधिकारिक नतीजा बाद में घोषित किया जाएगा.)
प्रश्न:४ फ़ुटबाल के “डिफेंडर” शब्द किसके लिए इस्तेमाल किया जाता है ?
उत्तर: उस खिलाड़ी को कहते हैं जो पीछे की और खेलता है और सामने वाली टीम को गोल करने से रोकता है
प्रश्न: ५ हाल ही में किस देश ने राष्ट्रगान को मोबाइल रिंगटोन बनाने पर रोक लगा दी है?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न: ६ तुर्कमेनिस्तान का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
उत्तर: Gurbanguly Berdymukhammedov
प्रश्न: ७ वह कौन सा इकलौता फुटबाल खिलाडी है जिसने FIFA world cup ट्राफी को एक कप्तान के रूप में तथा एक कोच के रूप में भी उठाई है?
उत्तर : Franz Beckenbauer


चलते चलते एक खबर सुनाता चलूँ:
“समुद्र की गहराई में शहर, जो आठ हज़ार साल पुराने हैं. भारतीय राज्य गुजरात की खम्भात की खाड़ी में ऐसे कुछ शहरों का पता चला है. वैज्ञानिकों के मुताबिक वहां नौ हजार साल पुरानी चीजें मिली हैं
गुजरात में खम्भात की खाड़ी में भारत की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ ओशन टेक्नोलॉजी के समुद्र वैज्ञानिकों को समुद्रतल से 120 फ़ीट नीचे संरचनाएं मिली थी, जिनके बारे में कहा जाता रहा है कि वे पुरातात्विक अवशेष हैं.
ये लगभग पांच मील की लंबाई व दो मील की चौड़ाई में फैले हुए हैं, और कार्बन डेटिंग से पता चला है है कि वहां के मिट्टी के बरतन, मुर्तियां व हड्डियां लगभग साढ़े नौ हज़ार साल पुरानी हैं. अगर वाकई में ऐसा है तो यह दुनिया में इंसान और सभ्यताओं की कहानी को बदल देगा. अब तक प्राप्त सुमेरी सभ्यता के नगर पांच हज़ार साल पुराने माने जाते हैं. “
पूरा पढ़े
और अब एक सवाल आपके लिए:    My Name Is Khan_2
प्रश्न: शाहरुख खान की पिछली प्रदर्शित फिल्म “माई नेम इज खान” की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक ऐसे बिमारी से ग्रसित है जिसके मुख्य लक्षण है “असामान्य व्यवहार,दूसरों से आँख मिलाने ना मिला पाना आदि | उस बिमारी का नाम क्या है ?
सही उत्तर: Asperger's syndrome

No comments:

Post a Comment